जयपुर। शिवदासपुरा टोल प्लाजा से बैंक में रुपए जमा कराने जा रहे बाइक सवार टोलकर्मी से पल्सर सवार दो बदमाश 44 लाख रुपए लूटकर फ रार हो गए। घटना के बाद पीडि़त ने तत्काल पुलिस कन्ट्रोल रूम और साथी टोल कर्मचारियों को घटना से अवगत करवाया।
सूचना मिलने पर हरहत में आई पुलिस ने बदमाशों को पकडऩे के लिए कड़ी नाकाबंदी की लेकिन सफलता नहीं मिली।
ऐसे दिया वारदात को अंजाम
पुलिस के अनुसार सोमवार सुबह करीब 12 बजे टोल का मनी कलेक्शन कर्मचारी राजेश शर्मा टोल पर जमा हुए 44 लाख रुपए बैग में भरकर सांगानेर स्थित एक्सिस बैंक की शाखा में जाम करवाने जा रहा था।
जैसे ही राजेश बाइक से शिवदासपुरा रेलवे फ ाटक के पास चंदलाई पुलिया पर पहुंचा तभी वहां पर टोल प्लाजा की ओर से आए पल्सर बाइक सवार दो बदमाशों ने पीछे से राजेश के हेलमेट पर हॉकी से वारकर गिरा दिया। एकाएक हुए हमले में राजेश नीचे गिर गया इसके बाद दोनों बदमाश जमीन पर गिरे राजेश से नकदी से भरा बैग छीनकर सांगानेर की ओर फ रार हो गए। घटना के बाद सूचना मिलने पर तुरंत टोल मैनेजर और पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली।
पुलिस पड़ताल में ढाबे के कर्मचारियों ने बताया कि टोल कर्मचारी अपनी बाइक धीरे चला रहा था। बाइक सवार बदमाशों ने हॉकी के वार से इसे नीचे गिरा दिया और नोटों से भरा बैग लेकर फ रार हो गए। पास में ही मौजूद ढाबा संचालक हरिसिंह ने बदमाशों को पकडऩे की भरपूर कोशिश की लेकिन सफलता नहीं मिली। पुलिस ने मोटरसाइकिल के नम्बरों के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
पुलिस ने की कड़ी नाकाबंदी
घटना के बाद हरकत में आए पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और तत्काल जिलेभर में कड़ी नाकाबंदी कर आरोपियों को पकडऩे की कोशिश की लेकिन सफलता नहीं मिली।
बदमाशों ने किया था पीछा
वारदात को जिस तरीके से बदमाशों ने अंजाम दिया है उससे यह पता चलता है कि यह पूरी तरह से सुनियोजित थी। वारदात में किसी टोलकर्मी की भी भूमिका संदिग्ध हो सकती है। बदमाश टोल से ही पीडि़त राजेश का पीछा कर रहे थे। पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगालने में जुटी हुई है।

0 comments:
Post a Comment