Monday, 13 April 2015

गैंगवार में जमकर चलाई गोलियां

बदमाशों ने तीन अलग-अलग स्थानों पर की फायरिंग
चूरू। कोतवाली थाना इलाके में  रविवार की रात आपस में भिड़े बदमाशों के दो गुटों  में जमकर गोलियां चली। दोनों गुटों ने एक दूसरे का पीछा  करते हुए शहर में तीन स्थानों पर गोलियां बरसाई।
पुलिस के अनुसार बीती रात बदमाशों के दो गैंग में आपसी रंजिश आपस में  भिड़ गए। इनमें से एक गैंग ने लोहिया कॉलेज के सामने फायरिंग कर दी जिसमें  एक जानवर को गोली लगी।
फायरिंग होने पर दूसरी गैंग के बादमाश वहां से फरार हो गए। लेकिन दूसरी गैंग उनका पीछा करने लगी और एक होटल के सामने गोलियां चलाई। इसके बाद दूसरी गैंग ने भी जवाब देते हुए मौजासिया चौक पर फ ायरिंग कर दी।

पुलिस ने पीछा किया तो पलटी बोलेरो
फायरिंग की सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस ने बदमाशों का पीछा किया। पुलिस को पीछा करते देख बदमाशों ने अपनी बोलेरो की रफ्तार तेज कर दी लेकिन कुछ ही दूरी पर मोचीवाड़ा के पास बोलेरो अनियंत्रित होकर पलट गई लेकिन बदमाश अंधेरे का  फायदा उठाकर वहां से फरार हो गए। इसी दौरान दूसरे गुट के लोग भी वहां से फरार हो गए।

0 comments:

Post a Comment

 
 
Blogger Templates