Friday, 10 April 2015

पेड़ से लटका मिली युवक की लाश

Image result for suicide

10 April 2015
जयपुर। बगरु थाना इलाके में श्मशान के नजदीक एक पेड़ पर रस्सी के सहारे एक युवक की लाश लटकी मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई।

सूचना पर मौके पर पहुंच कर पुलिस ने शव को उतार कर मोर्चरी में  में रखवाया। पुलिस मामले में युवक के आत्महत्या करने की बात कह रही है।
पुलिस के अनुसार दहमी खुर्द के श्मशान के पास एक पेड़ पर रस्सी से शव लटका मिला। राहगीर की सूचना पर मौके पर पहुंच कर पुलिस ने शव को उतार कर अस्पताल में रखवाया। पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान गवारिया कच्ची बस्ती दहमी खुर्द निवासी इंद्र सिंह (45)  पुत्र मांगी लाल के रूप में हुई।  मृतक का शव प्लास्टिक की रस्सी से लटका हुआ था। प्रथम दृष्टया पुलिस ने इसे आत्महत्या का मामला मान कर जांच करने में जुटी है। मृतक मजदूरी करता था।


0 comments:

Post a Comment

 
 
Blogger Templates