बारां। जिले की छबड़ा पुलिस ने छबड़ा पंचायत समिति की उपप्रधान हेमलता लोधा को फर्जी दस्तावेजों के जरिए चुनाव लडऩे के आरोप में गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार उपप्रधान के खिलाफ फ र्जी प्रमाण-पत्र के आधार पर पंचायत समिति सदस्य का चुनाव लडऩे पर 24 फ रवरी को धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया गया था।
पुलिस के अनुसार हानाहेड़ी निवासी बनवारीलाल लोधा की रिपोर्ट पर दर्ज मुकदमे में आरोप लगाया था कि उपप्रधान हेमलता लोधा ने 19 जनवरी को पंचायत समिति सदस्य पद के चुनाव के लिए निर्वाचन अधिकारी के समक्ष पेश किए गए नाम निर्देशन पत्र के साथ दसवीं का प्रमाण पत्र माध्यमिक शिक्षा मंडल भोपाल(मध्यप्रदेश) का पेश किया गया था। जांच के दौरान प्रमाण-पत्र ेक फर्जी पाए जाने पुलिस ने शुक्रवार को उसे गिरफ्तार कर लिया।
0 comments:
Post a Comment