11 April 2015
अलवर। जिले के किशनगढ़बास थाना इलाके में एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या का मामला सामने आया है।
नाबालिग लड़की का अपहरण कर दुष्कर्म करने के बाद उसकी हत्या कर शव को गांव के पास कुएं में फेंक दिया।
पुलिस के अनुसार गुरुवार सुबह थानान्तर्गत घासोली गांव में गांववालों ने कुएं में लड़की का शव देखा तो गांव में हड़कंप मच गया। कुएं में शव पड़े होने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुट गई है।
पुलिस दिखाती तत्परता तो बच जाती जान
पुलिस ने बुधवार को मामले में तीन लोगों के खिलाफ अपहरण का नामजद मामला दर्ज किया था। गुरूवार दोपहर बाद घासोली के पास ही एक कुएं से दुर्गन्ध आने पर पुलिस को सूचना दी गई।
पुलिस ने इस मामले में दो आरोपी महेंद्र व गिर्राज को भी हिरासत में ले लिया है। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। नाबालिग से दुष्कर्म और अपहरण की शिकायत बुधवार को पुलिस से की गई थी। अपहरण कर ले जाते समय ग्रामीणों ने एक आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले भी किया था।
बचाने गए परिचित पर जानलेवा हमला
अपहरण के दौरान नाबालिग के चीखने की अवाज सुन दौड़े नाबालिग के चाचा ने गांव के ही महेंद्र, गिर्राज और भिवाड़ी निवासी महेंद्र और एक युवक को रोकने का प्रयास किया तो सभी चार युवकों उसे मारने के लिए भागे। इस दौरान चारों आरोपी वहां से कार लेकर फरार हो गए। शोर मचाने पर गांव के कई लोग गए और पीछा कर भिवाड़ी निवासी महेंद्र को पकड़ लिया।
डीएसपी कार्यालय में किया था प्रदर्शन
गांव घासोली में नाबालिक लड़की से हुई ज्यादती अपहरण के मामले में बुधवार को गांव घासोली की महिलाओं ने पंचायत के बाद किशनगढ़बास डीएसपी कार्यालय में पहुंचकर आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की थी। बुधवार को पुलिस ने तीन लोगों के विरूद्ध नामजद मामला दर्ज किया।
0 comments:
Post a Comment