10 April 2015
बीकानेर। जिले के पुगल थाना इलाके में स्थित बीकानेर-पुगल राजमार्ग पर गुरुवार सुबह एक स्कूली वैन और ट्रक में जोरदार टक्कर हो गई।
हादसे में वैन चालक सहित 11 स्कूली बच्चे घायल हो गए।
पुलिस के अनुसार सुबह साढे सात बजे बीकानेर पुगल मार्ग पर एक स्कूली वैन स्कूली छात्रों को लेकर स्कूल के लिए जा रही थी, इसी दौरान वैन गंगाजली मोड़ पर सामने से आ रहे एक ट्रक से भिड़ंत हो गई। हादसे के बाद घटनास्थल पर बच्चों की चीख पुकार मच गई। इस दौरान वहां से गुजर रहे अन्य वाहन चालकों ने रूककर वैन में फंसे बच्चों को बाहर निकाला। हादसे में वैन चालक सहित 11 बच्चें घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया।
0 comments:
Post a Comment