Monday, 20 April 2015

कांच के नीचे दबने से मजदूर कटा


जयपुर। झोटवाड़ा थाना इलाके में सोमवार शाम को एक  कांच के गोदाम से कांच उतारते समय कांच की स्लैब की चपेट में आने से एक मजदूर की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना की वीभत्सता को देखकर आसपास मौजूद लोगों ने रोगटे खड़े हो गए। आनन-फानन में मौके पर मौजूद लोगों ने उसे कांवटिया अस्पताल में भर्ती करवाया जहां पर उसकी मौत हो गई।


पुलिस के अनुसार थानान्तर्गत सोमवार शाम को के एस फैक्ट्री के गोदाम में शंभूदयाल मीणा 40 निवासी काकरेन थाना आमेर ट्रक से क ांच उतार रहा था। उसी दौरान कांच के कुछ स्लैब उतारते समय उसके ऊपर गिर गया। एकाएक गिरे स्लैब से मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।


0 comments:

Post a Comment

 
 
Blogger Templates