Monday, 20 April 2015

मकान मालकिन को अश्लील मैसेज करने वाला इंजीनियरिंग छात्र गिरफ्तार


जयपुर। महेशनगर थाना इलाके में एक इंजीनियरिंग छात्र को अपनी ही मकान मालकिन समेत अन्य परिवार के लोगों की फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर अश्लील पोस्ट करने और  मैसेज के जरिए बदमान करने के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

दो दिन पूर्व रूप विहार कॉलोनी निवासी एक महिला ने महेशनगर थाने में दर्ज रिपोर्ट में बताया था कि मकान का ही पूर्व किराएदार अमरजीत सिंह पुत्र  सुरेश चन्द निवासी वर्धमान नगर हिन्डौन सिटी जिला करौली के खिलाफ परिवार के सभी सदस्यों के मोबाईल नम्बरों पर अश्लील मैसेज भेजता है। आरोपी अमरजीत ने महिला के नाम से फेसबुक पर कई फ र्जी अकाउंट खोलकर उन पर अश्लील पोस्ट अपलोड कर दिए। पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।



0 comments:

Post a Comment

 
 
Blogger Templates