Monday, 20 April 2015

डॉक्टर पर मरीज युवती ने लगाए छेड़छाड़ करने का आरोप

जयपुर। वैशाली नगर थाना इलाके में रविवार को मरूधर अस्पताल के एक डॉक्टर पर मरीज युवती ने अश्लील हरकते व छेडछाड करने का आरोप लगाया है। इस संबंध में पीडि़ता ने थाने आकर डॉक्टर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया।





पुलिस ने बताया कि हनुमान नगर विस्तार सिरसी रोड निवासी एक युवती को 18 अप्रेल दोपहर करीब 11 बजे सांस चलने लगी। अधिक तबीयत खराब होने के चलते अपने रिश्तेदार के साथ खातीपुरा रोड स्थित मरूधर अस्पताल गई। जहां डांक्टर अनिल ने उससे भर्ती कर लिया। अगले दिन सुबह 9 बजे तबीयत खराब के चलते उसके रिश्तेदार के एक बच्चे को लेकर हॉस्पीटल खातीपुरा में दिखाने गई थी। वहां हॉस्पीटल के डा. अनिल ने उसके  अश्लील हरकते व छेडछाड की।  युवती के शोर मचाने पर  लोगों की भीड को देख चिकित्सक मौके से भाग निकला। । पीडि़ता देर शाम को थाने पहुंच कर चिकित्सक के खिलाफ नामजद मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने पीडि़ता के बयानों के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

0 comments:

Post a Comment

 
 
Blogger Templates