Monday, 20 April 2015

बीमारी से परेशान युवक ने की आत्महत्या


जयपुर। रामगंज थाना इलाके में रविवार को बीमारी के कारण अवसाद में आने  के चलते  एक युवक घर में लुगी फंदा बना कर आत्महत्या कर ली । सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए मार्चरी में रखवाया।



 पुलिस के अनुसार अलीजान खां   निवासी  गांव मोहनपुर थाना सदर केन्ट बरेली उप्र. हाल ही किरायेदार  सागर कॉलोनी मण्डी खटीकान रामगंज ने पुलिस को बताया कि  उसके साथ  फहीम शफी व सरताज  रहते है जो आरा-तारी का काम करते है। रविवार की रात करीब नौ बजे अलीजान खां और सरताज ठेकेदार से मजदूरी के पैसे लेने शिकारियों की मोरी चले गए। देर रात करीब 11 बजे कमरे में पहुचे और दरवाजा खटखटाया तो काफी देर तक नहीं  खोलने पर शक हुआ और दरवाजा तोड़ा देखा कि   फहीम शफी  ने कमरे मे लुगी का फंन्दा बना कर पंखे से लगाकर आत्महत्या कर ली।  पुलिस  ने बताया कि मृतक किसी बीमारी के चलते अवससाद में रहजा था और किसी से बात भी नहीं करता था। इससे यह पता चला कि युवक ने बीमारी के चलते आत्महत्या की है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों के हवाले कर दिया है।


0 comments:

Post a Comment

 
 
Blogger Templates