Sunday, 12 April 2015

शादी में शामिल होने जा रहे पिता-पुत्री को ट्रोले ने कुचला

दोनों ने मौके पर तोड़ा दम
13 April 2015
जयपुर। भांकरोटा थाना इलाके में रविवार को एक विवाह समारोह में शामिल होने के लिए मोटरसाइकिल से आ रहे एक पिता और उनकी पुत्री को तेज रफ्तार बेकाबू ट्रोले ने कुचल दिया।
इस हादसे में पिता-पुत्री की मौके पर ही मौत हो गई।
पुलिस के अनुसार अजमेर रोड पर राज चिडिया होटल के पास बगरु थाना इलाके के अनूपपुरा गांव  से रामजीलाल अपनी बेटी  ममता के साथ भांकरोटा में अपने परिचित के यहां पर शादी समारोह में भाग लेने के लिए बाइक से आ रहे थे। उसी दौरान एक तेज बेकाबू ट्रोले ने बाइक को टक्कर मार दी जिससे रामजीलाल और उनकी पुत्री ममता नीचे गिर गए। घटना के बाद दोनों संभल पाते उससे पहले ही ट्रोला दोनों के ऊपर से गुजर गया जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर ट्रोले के चालक की तलाश शुरू कर दी है।


0 comments:

Post a Comment

 
 
Blogger Templates