झाडोल के तीहरे हत्याकांड का खुलासा
13 April 2015
उदयपुर। पुलिस ने झाड़ोल के तिहरे हत्या कांड का खुलासा कर आरोपी सगे भाई को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने ढाई साल पहले उधार लिए दस हजार रुपए का ब्याज नहीं देने के लिए
उसने पहले भाई भाभी की हत्या की और जब भतीजी जाग गई तो उसे भी मार दिया था।
एसपी अजयपाल लांबा ने बताया कि तिहरे हत्याकांड में मोहन लाल पुत्र दीता भजात को गिरफ्तार किया है। पुलिस को गुमराह करने के लिए उसने ही अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ भाई-भाभी और भतीजी की हत्या की एफ आईआर दर्ज कराई थी।
एएसपी हनुमान प्रसाद मीणा ने बताया कि आरोपी ने भाई शिवलाल से दस हजार रुपए उधार ले रखे थे। इसके बदले गिरवे रखे खेत पर शिवलाल ही खेती कर रहा था और ब्याज भी मांग रहा था। इससे निजात लेने के लिए 5 अप्रैल की रात करीब 11 बजे वह सामान खरीदने के बहाने भाई की दुकान पर कपड़ों में तलवार को छुपा कर गया था। जब शिवलाल सामान निकालने के बाद पर्ची का हिसाब बना रहा थाए उस समय गर्दन पर तलवार से वार कर हत्या कर दी थी। आवाज सुनकर पास वाले कमरे सेे पत्नी पेमाशी दुकान की ओर आई तो उसपर भी तलवार से वार किए। बचाव के लिए कमरे में ड्रम के पीछे छिपी तो वहां जाकर उसकी हत्या कर दी। शोर सुनकर 11 साल की बच्ची रंभा जाग गई और बचने के लिए घर से बाहर की ओर भागी। इस पर आरोपी ने बच्ची की भी तलवार से वार किए। वह घायलावस्था में घर से खेत तक भागी और वहां दम तोड़ दिया था।

0 comments:
Post a Comment