Sunday, 12 April 2015

बलात्कार-हत्या करने का आरोपी गिरफ्तार


13 April 2015
अलवर। जिले के किशनगढ बास थाना इलाके में नाबालिग से हुई ज्यादती के बाद हत्या करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के अनुसार 8 अप्रैल को पीडि़ता के चाचा ने थाना किशनगढ़ बास पर रिपोर्ट दर्ज कराई कि 7 अप्रेल की रात्रि को करीब डेढ बजे उसके भाई के मकान में से आवाज आ रही थी। जिस पर परिवादी ने उसकी 16 साल की भतीजी के साथ चार लोगों को दुष्कर्म करते देखा। अपनी भतीजी की अस्मत लूटते देख उन्होंने इन दरिंदों का विरोध किया तो सभी ने उस पर हमला करना चाहा। उसी दौरान सभी वहशी नाबालिग को कार में बैठाकर भाग गए थे।
पुलिस ने मामले में महेन्द्र सिहं पुत्र मंसाराम गुर्जर रविवार को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस की घोर लापरवाही उजागर
अपहरण की घटना के दौरान नाबालिग के चाचा ने शोर मचाया तो गांव के काफ ी लोग जमा हो  गए थे और एक पैदल भाग रहे आरोपी महेन्द्र गुर्जर निवासी भिवाड़ी को पकड़ लिया था। एक आरोपी के पकड़ में आ जाने के बावजूद पुलिस आरोपियों तक नहीं पहुंच सकी थी।

घर के पीछे कुएं में ही फेंक गए लाश
आरोपी दरिंदों ने रेप के बाद नाबालिग को मौत के घाट उतार दिया और अगले दिन 9 अप्रैल को उसकी लाश उनके घर के पीछे कुएं में मिली। ऐसे में साफ है कि दरिंदे रेप करने के बाद उसकी हत्या कर फिर से गांव में आए थे और उसका शव कुएं में फके दिया था।  

0 comments:

Post a Comment

 
 
Blogger Templates