Sunday, 12 April 2015

शराब पीने से टोकने पर कांस्टेबल की पिटाई

13 April 2015
जयपुर। महेश नगर थाना इलाके में एक मैरिज गार्डन के बाहर शराब पी रहे दो नशेड़ी युवकों को टोकने पर दोनों ने  एक कांस्टेबल के साथ मारपीट की इस घटना में कांस्टेबल का होट कट गया
और सिर में गंभीर चोटें आई। कांस्टेबल की सूचना पर जब पुलिस का जाप्ता मौके पर पहुंचा तो आरोपी मौके से फरार हो गए। पीडि़त ने थाने पहुंचकर घटना के संबंध में मामला दर्ज करवाया।
पुलिस के अनुसार एस बी विहार स्थित संस्कार मैरिज गार्डन के बाहर बाइक पर बैठकर दो युवक शराब पी रहे थे। इसी दौरान गश्त कर रहा कांस्टेबल धनवीरसिंह वहां पहुंचा। युवकों को शराब पीता देखकर कांस्टेबल ने उन्हें टोका तो वे आगबबूला हो गए और आरोपियों ने कांस्टेबल के साथ जमकर मारपीट की इससे उसका होट कट गया और सिर में चोंटे लगी है । सूचना पर मौके पर जब पुलिस का जाप्ता पहुंचा तो आरोपी वहां से भाग निकले। कांस्टेबल ने धर्मपाल और वीरेंद्र पर मारपीट का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


0 comments:

Post a Comment

 
 
Blogger Templates