Sunday, 12 April 2015

फिर कर फर्जी बैंक अधिकारी खाते साफ

दो लोगों से 60 हजार रुपए की ठगी
13 April 2015
जयपुर। प्रतापनगर थाना इलाके में फर्जी बैंक अधिकारियों ने एक बार फिर से कहर बरपाते हुए दो जनो को फोन पर एटीएम कार्ड की डिटेल लेकर दोनों के खाते से 60 हजार रुपए निकाल लिए।
दोनों पीडि़तों को घटना का पता चलने पर थाने पहुंचकर आरोपी ठगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करवाया।
पुलिस थानाधिकारी सूर्यवीर सिंह ने बताया कि आर एच बी प्रतापनगर निवासी राजेश कुमार ने रिपोर्ट दी है कि उनकी पत्नी को अज्ञात आरोपी ने फोन करके खुद को बैंक ऑफिसर बताते हुए एटीएम कार्ड के  बंद होने की जानकारी दी और फिर से इसे चालू करवाने की एवज में एटीएम कार्ड की डिटेल ले ली। कुछ देर बाद मैसेज के जरिए 40 हजार रुपए निकलने जानकारी मिली तब उन्हें ठग की कारगुजारी का पता चला। इस पर थाने पहुंचकर उन्होंने मुकदमा दर्ज करवाया।
ऐसे ही एक अन्य मामले में सेक्टर 17 निवासी अतर सिंह ने थाने पंहुचकर रिपोर्ट दी है। दर्ज रिपोर्ट में पीडि़त ने बताया कि अज्ञात व्यक्ति ने फोन करके उनसे एटीएम कार्ड बंद होने की जानकारी देकर और फिर से इसे चालू करवाने की एवज में एटीएम कार्ड की डिटेल ले ली। कुछ ही देर में पीडि़त को मैसेज से 20 हजार रुपए निकलने की बात का पता चला। पुलिस ने दोनों ही मामलों में छानबीन शुरू कर दी है।  


0 comments:

Post a Comment

 
 
Blogger Templates