Sunday, 26 April 2015

ट्रक के कुचलने से मामा-भांजी की मौत

सीकर। शहर की रानोली पुलिया के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर सड़के के किनारे खड़े होकर बस का इंतजार कर रहे एक ही परिवार के चार लोगों को कुचल दिया जिससे मामा-भांजी की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हुई हैं।




पुलिस ने बताया कि बाजार में खरीदारी करने आया एक परिवार दोपहर करीब डेढ़ बजे रानोली पुलिया पर बस का इंतजार कर रहा था। इसी दौरान सीकर की ओर से आ रहे हरियाणा नम्बरों के एक ट्रक ने किसी वाहन को ओवरटेक करने के प्रयास में शिश्यू निवासी मुकेश गुर्जर पुत्र मदनसिंह, मुकेश की बहिन शारदा पत्नी हरसाराम, और शारदा की बेटी रूचिका(6), धापली पुत्री मदनसिंह गुर्जर को कुचल दिया जिससे रूचिका और मुकेश की मौके पर ही मौत हो गई।
शारदा धापली व मुकेश को गंभीर रूप से घायलावस्था में सीकर के कल्याण अस्पताल पहुंचाया। वहीं रूचिका का शव पलसाना के अस्पताल के मुर्दाघर में रखवाया। सीकर में मुकेश ने भी दम तोड़ दिया। उधर हादसे के बाद ट्रक चालक ट्रक को मौके से भगा ले गया। पुलिस ने पीछा करके ट्रक को पकड़कर चालक को गिरफ्तार कर लिया।

0 comments:

Post a Comment

 
 
Blogger Templates