Sunday, 26 April 2015

एक और किसान ने फंदा लगाया

अजमेर। सदर थाना क्षेत्र के फ तेहगढ़ गांव में फसल खराबे से अवसाद में आए एक युवा काश्तकार ने फं दा बनाकर जान दे दी। ओलावृष्टि से हुए खराबे का सही आंकलन नहीं होने से पिछले कुछ समय काश्तकार अवसाद में चल रहा था।





सदर थाना पुलिस के अनुसार पीपलाज निवासी महेन्द्र सिंह पिछले कुछ समय से खराबे के चलते परेशान था। रविवार को परिवार में सवामणी का कार्यक्रम था जिसमें परिवार के सभी सदस्य गए हुए थे। महेन्द्र घर पर अकेला ही था इस दौरान उसने कमरे में जाकर लूगड़ी का फं दा बनाकर छत के कुन्दे से लटक गया। कुछ समय बाद परिवार के सदस्य आए तो देखा कि महेन्द्र फं दे पर लटका हुआ है। यह देखते ही उसके परिवार में कोहराम मच गया। सूचना मिलने पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंचीं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया।

0 comments:

Post a Comment

 
 
Blogger Templates