Wednesday, 8 April 2015

प्रदेश में अपराधों में आई कमी आई- गुलाबचन्द कटारिया

09 April 2015
जयपुर। गृहमंत्री गुलाबचन्द कटारिया ने पुलिस मुख्यालय में आयोजित बैठक में पुलिस अधिकारियों को कहा कि वे गौ तस्करी को रोकने के लिए चौकियां स्थापित करे
और जिन रास्तों रास्तों से गौ तस्करी की जाती है उन रास्तों पर कड़ी निगरानी रखकर तस्करों को पकडऩे के लिए पुख्ता व्यवस्था करें।
कटारिया ने पुलिस अधिकारियों को प्रदेश में लूट, डकैती, हत्या एवं बढ रही वाहन चोरी की घटना को रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाने के निर्देश दिए और कहा कि सीएलजी के सदस्यों की नियुक्ति में नए मापदण्ड बनाए और  प्रभावी, निष्पक्ष चयन करे।
साइबर क्राइम पर व्यक्त की चिंता
कटारिया ने साइबर क्राईम को रोकने के लिए हर जिले में एक विभागीय आईटी एक्सपर्ट लगाने के साथ अन्य पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को साइबर क्राईम से सम्बन्धित प्रशिक्षण देने के लिए प्रबंध करने की बात की। बैठक में महिला सुरक्षा, वाटस-एप पर पुलिस, नाबालिग बच्चों की गुमशुदगी के प्रकरण, एटीएम लूट जैसे विषयों पर विस्तृत चर्चाएं हुई।

0 comments:

Post a Comment

 
 
Blogger Templates