Wednesday, 8 April 2015

युवती से छेड़छाड़ कर कपड़े फाड़े

09 April 2015
जयपुर।हरमाड़ा थाना इलाके में पड़ोस में रहने वाले युवक ने घर लौट रही युवती को रास्ते में रोककर उसके साथ छेड़छाड़ की।
विरोध करने पर युवक ने बीच सड़क युवती से मारपीट कर उसके कपड़े फाड़ दिए। यवुती ने आरोपी युवक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करवाया है।
पुलिस के अनुसार ईशरावाला निवासी 25 वर्षीय युवती बाजार से घर जा रही थी। रास्ते में प्रकाश मीणा ने उसे रोका और उसके साथ छेड़छाड़ की। विरोध करने पर आरोपी ने उसके साथ मारपीट की और उसके कपड़े फाड़ दिए। युवती किसी तरह उसके चंगुल से बचकर अपने घर पहुंची और परिजनों को आपबीती बताई। इस पर परिजन उसे लेकर थाने पहुंचे और मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


0 comments:

Post a Comment

 
 
Blogger Templates