Wednesday, 8 April 2015

किशोरी और उसके पिता पर हमला कर किशोरी को अपने साथ ले गए

09 April 2015
जयपुर।करधनी थाना इलाके में पांच्यावाला क्षेत्र में मंगलवार रात कुछ युवकों ने घर में सो रही किशोरी और उसके पिता पर हमला कर दिया।
पिता पर हमला करने के बाद वे लोग किशोरी को अपने साथ ले गए और उसे मारपीट कर वैशाली इलाके में एक सूनसान स्थान पर फेंक दिया। बाद में किशोरी के बारे में वहां से गुजर रहे लोगों ने चेतक पुलिस को सूचना दी, पुलिस किशोरी को लेकर वैशाली नगर थाने आई। वैशाली नगर पुलिस ने किशोरी को करधनी थाने भेज दिया। मिली जानकारी के अनुसार किशोरी और उसके पिता पर मंगलवार देर रात कुछ युवकों ने हमला कर दिया। बीच.बचाव करने आए पड़ोसियों को भी पीटा गया। लेकिन सूचना पर भी पुलिस नहीं पहुंची। पिता और पुत्री को जैसे तैसे एसएमएस अस्पताल में भर्ती करवाया गया, लेकिन पुलिस नहीं पहुंचने के कारण अस्पताल से भी बुधवार सवेरे चार बजे पिता-पुत्री को जबरन डिसचार्ज कर दिया गया। उधर सवेरे दस बजे तक इस मामले में पुलिस न तो मौके पर पहुंची और न ही पिता और पुत्री का मेडिकल ही कराया। पीडि़त पक्ष ने पुलिस पर लापरवाही करने और सामने वाले पक्ष से समझौता करने का दबाव बनाने के आरोप लगाए हैं।

0 comments:

Post a Comment

 
 
Blogger Templates