Wednesday, 8 April 2015

सेक्रेट्री बनाने का झांसा देकर होटल मालिक ने किया बलात्कार


इंटरव्यू के बाद जॉब ऑफर के बाद वहशी ने दिया वारदात को अंजाम
09 April 2015
जयपुर। उत्तराखंड़ से नौकरी की चाहत में जयपुर आई एक युवती के साथ होटल के मालिक ने इन्टरव्यू के लिए बुलाकर होटल में बलात्कार किया।

पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं थाने में बयान देने के लिए पहुंची युवती के साथ एएसआई ओमप्रकाश और कांस्टेबल मंजू ने मुकदमा वापिस लेने का दबाव बनाते हुए मारपीट की। हालांकि थानाप्रभारी ने मारपीट की घटना से साफ इनकार किया है।
पुलिस में दर्ज रिपोर्ट में 20 वर्षीय पीडि़ता ने बताया कि 3 अप्रेल को अमर टावर के सामने स्थित होटल मंगल पैलेस में सेक्रेट्री का इंटरव्यू देने के लिए गई हुई थी। तभी होटल के मालिक जयमंगल ने उसे कंपनी की सेक्रट्री पद पर जॉब का ऑफर मिला। युवती की होटल में नौकरी पाने की खुशी अगले दिन उस समय गाफूर हो गई जब कामांध जयकिशन ने उसे अपनी हवस का शिकार बना डाला। आरोपी जयकिशन ने युवती को कॉल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। नशे की हालत में उसे चक्कर आने पर आरोपी जयकिशन उसे एक खुले कमरे में ले गया जहां पर हवस में चूर वहशी जयकिशन ने युवती की बेसुध हालत का फायदा उठाकर उसे अपनी हवस का शिकार बना डाला। युवती के चीखने-चिल्लाने के बावजूद होटल का कोई क र्मचारी उसकी मदद के लिए नहीं पहुंचा। इसके बाद आरोपी ने घटना की जानकारी किसी को बताने पर परिजनों समेत उसे जान से मारने की धमकी दी। बदहवास हालत में पीडि़ता ने अपनी सहेली को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू  कर दी है।    

0 comments:

Post a Comment

 
 
Blogger Templates