सीकर। जिला कलेक्टर के पीए राहुल माथुर का फेसबुक अकाउंट किसी ने हैक कर लिया। उनकी आईडी से एक अश्लील वीडियो अपलोड कर दिया। हालांकि वीडियो प्ले नहीं हो रहा लेकिन वीडियो में एक लड़की की अश्लील फ ोटो दिखाई दे रही है।
वीडियो अपलोड होने के बाद माथुर के फेसबुक फ्रेंड्स ने कमेंट करते हुए इसे तुरंत डिलीट करने के सुझाव भी पोस्ट कर दिए। दोपहर में राहुल के पास दोस्तों के फ ोन आए तो इस वीडियो की जानकारी मिली। माथुर ने कोतवाली में इसकी शिकायत कर दी है।
राहुल का कहना है कि उन्होंने दो दिन से फेसबुक चलाया ही नहीं है। किसी दोस्त का फ ोन आने पर इस वीडियो की जानकारी मिली। बाद में अकाउंट खोलकर देखा तो उन्हें यह वीडियो खुद की प्रोफाइल पर नहीं मिला। जबकि फेसबुक पर उनसे जुड़े लोगों को यह वीडियो दिख रहा है। माथुर का कहना है कि उन्होंने अधिकारियों को इसकी जानकारी दी और कोतवाली में भी मामला दर्ज करा दिया है।
0 comments:
Post a Comment