Monday, 13 April 2015

फीमेल टॉयलेट में घुसा डॉक्टर

लेडी डॉक्टर ने किया बाहर से बंद 
जयपुर। एक डॉक्टर को महिला टॉयलेट में घुसता देखकर एक अन्य महिला डॉक्टर ने उसे बाहर से बंद कर दिया। अंदर से वह गेट खटखटाता रहा लेकिन करीब एक घंंटे बाद दरवाजा खोला। अब महिला डॉक्टर को चिकित्सा विभाग ने एपीओ कर दिया है।

गंगापुर सिटी स्थित हॉस्पिटल में दो दिन पहले एक डॉक्टर जल्दबाजी में महिला वॉशरूम में घुस गए। एक महिला डॉक्टर वर्षा सिंह ने उन्हें प्रवेश करते देख लिया। इस पर डॉ. वर्षा ने वॉशरूम को बाहर से बंद कर दिया और कुंडी लगा दी। हॉस्पिटल में कार्यरत कर्मचारियों, परिजनों आदि ने कई बार कहा लेकिन डॉक्टर नहीं मानीं। पुरुष डॉक्टर अंदर से दरवाजा खटखटाते रहेए लेकिन वर्षा के कुछ असर नहीं हुआ। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग ने एक पुरुष डॉक्टर को टॉयलेट में बंद करने पर डॉ. वर्षा सिंह को एपीओ कर दिया गया है।


0 comments:

Post a Comment

 
 
Blogger Templates