Sunday, 26 April 2015

मैनेजर की हत्या के प्रयास का केस दर्ज

जयपुर। जवाहर सर्किल स्थित एंटरटेनमेंट पैराडाइज के मैनेजर मुरारीलाल शर्मा की हत्या के प्रयास का मुकदमा प्रताप नगर थाने में दर्ज हुआ है। फिलहाल मुरारीलाल के बयान नहीं हो पाने की वजह से मामले का पूरा खुलासा नहीं हो पाया है। इस मामले में मैनेजर के भाई मोहनलाल शर्मा ने थाने में मकदमा दर्ज करवाया है।

पुलिस के मुताबिक रिपोर्ट में बताया गया कि गुरुवार को रोजाना की तरह मुरारीलाल ईपी में ड्यूटी पर गए थे जहां से कोई शख्स उन्हें अपने साथ प्रताप नगर में सेक्टर 26 स्थित एक फ्लैट पर ले गया और वहां उनको विश्वास में लेकर नशीला पदार्थ पिलाया। इसके बाद अचेत होने पर उनका गला घोंटकर हत्या की कोशिश की। थानाप्रभारी सूर्यवीर सिंह के मुताबिक गुरुवार को मुरारीलाल शर्मा को अचेतावस्था में नारायणा हृदयालय अस्पताल भर्ती करवाया था। अस्पताल प्रबंधन ने मामला संदिग्ध देखकर प्रताप नगर थाने में सूचना दी और गले में चोट के निशान देखकर खुदकुशी के केस का संदेह व्यक्त किया था। इसके बाद नारायणा से मुरारीलाल को फ ोर्टिस अस्पताल में रैफर कर भर्ती करवाया। जहां अचेतावस्था में होने पुलिस रविवार को भी उनके बयान नहीं ले सकी। होश में आने पर ही सच्चाई सामने आ सकेगी। पुलिस ने घटनास्थल के मकान को सीज कर दिया था।

0 comments:

Post a Comment

 
 
Blogger Templates