झालावाड़। सुनेल थाना इलाके में मध्यप्रदेश से बारात लेकर लौट रही एक बस मोड पर अनियंत्रित होकर पलट गई। एकाएक हुए इस हादसे में 5 जनों की मौत हो गई जबकि 30 अन्य जने घयल हुए।
पुलिस के अनुसार रविवार सुबह करीब 6 बजे मध्यप्रदेश से ढाबला खींची गांव लौटते समय घोघरपुर गांव के मोड़ पर बारातियों से भरी एक बस अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने हादसे में घायल लोगों को झालावाड़ अस्पताल लेकर आए उनका इलाज चल रहा है।
ढाबला खींची के पूरीलाल दांगी के बेटे दिलीप दांगी की बारात शनिवार शाम 7 बजे राजगढ़(मध्यप्रदेश) के भगौरा गांव में गई थी। दूल्हा-दुल्हन अलग गाड़ी में थे। रास्ते में घोघरपुर गांव के पास मोड़ पर बस अनियंत्रित होकर पलट गई और साइड में नीम के पेड़ से टकराकर रुकी। इस हादसे में मायाखेड़ी गांव निवासी राधेश्याम(25), बालाराम (40), प्रभुलाल(45), रमेशचंद दांगी(40), दुर्गालाल(20) दांगी की मौत हो गई।

0 comments:
Post a Comment