जयपुर। झोटवाड़ा थाना पुलिस ने तीन दिन पहले मानसरोवर कॉलोनी चूडी मार्केट झोटवाडा में चुडी के शोरूम में नकबजनी करने वाले चार आरोपियों को गिरफ्तार किया हैपुलिस उपायुक्त जयपुर(पश्चिम) कैलाश विश्नोई ने बताया कि 23 अप्रेल को मोहम्मद सलीम की रुबिना बैगल्स दुकान से चोरों ने करीब 10 लाख रुपए का माल और करीब 5 लाख रुपए की नकदी चुराई थी।
पुलिस ने मामले की पड़ताल के बाद यासीम(18) निवासी 17 नम्बर बस स्टैण्ड के पास कच्ची बस्ती थाना भट्टा बस्ती , वसीम निवासी बी 313 न्यू संजय नगर कच्ची बस्ती थाना भट्टा बस्ती, मोहम्मद राशीद निवासी विद्याधरनगर, एजाज खान पुत्र निवासी चाकसू को गिरफ्तार कर लिया। एसएचओ झोटवाडा शिवकुमार भारद्वाज ने बताया कि शनिवार शाम को यासीन, वसीम, राषीद चोरी का माल बेचने के लिए सीकर चूडी मार्केट में सैम्पल लेकर माल को बेचने गए थे लेकिन दुकानदार को गतिविधियां संदिग्ध होने पर अपने रिश्तेदार को जयपुर फ ोन करके पुलिस को सूचना दे दी जिस पर झोटवाडा पुलिस ने सीकर पहुंचकर तीन चोर यासीन, वसीम, राशीद गिरफ्तार कर लिया।
साथी चोरों स मिलने आया तो गिरफ्तार
रविवार को न्यायालय में पेश करते चोरों का अन्य साथी एजाज खान तीनों चोरों से मिलने के लिए आया। इस पर पुलिस ने न्यायालय के बाहर से उसे धर दबोचा जिसने पुछताछ पर चोरो के साथ झोटवाड़ा में चूडी चोरी करना कबूल किया।
किराए के ऑटो से की रैकी
पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि रात के समय किराए का ऑटो लेकर वे आसान टारगेट की रैकी करते थे। यासीन के पास किराये का ऑटो है जिसमें चोरी करने के उपकरण भी रहते है। मौका पाकर ताले तोडकर व्यावासायिक प्रतिष्ठानों और मकानों से चोरी करके हाथ साफ कर देते हंै। वारदात में चोरी गए चूडी के 30 बण्डल चोरों से पुलिस बरामद कर चुकी है। आरोपियों ने विद्याधर नगर और रामनगर भट्टाबस्ती में भी चूडी की दुकान और एलसीडी की दुकान से चोरी करना कबूल किया है।
0 comments:
Post a Comment