जयपुर। करधनी थाना क्षेत्र में जहरीला पदार्थ खाने से एक बच्चे की मौत हो गई। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव परिजनों को सौंप दिया है।
पुलिस ने बताया कि टोंक निवासी मंजूर अली (8) पुत्र फरहत अली यहां गोकुलपुरा वैष्णविहार में अपने पिता के साथ रहता था और स्थानीय स्कूल में तीसरी कक्षा का छात्र था। उसने दोपहर में खेलते-खेलते अचानक जहरीला पदार्थ खा लिया। तबीयत खराब होने पर उसे जेके लोन अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
0 comments:
Post a Comment