14 March 2015
जयपुर। बच्चे से कुत्तों की सफाई कराने वाले एक कर्नल के पोते को खोनोगोरियान थाना पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार किया है। कलेक्टर के आदेश पर बाल संरक्षण टीम व पुलिस वहां पहुंची थी। बच्चे को मकान से मुक्त कराने के बाद चाइल्ड लाइन के सुपुर्द कर दिया गया। टीम ने बताया कि बच्चे से झाड़ू- पोछा भी कराया जाता था।
रेस्क्यू टीम के इंचार्ज अमित ने बताया कि चाइल्ड लाइन को खोनागोरियान के रामनगर गोनेर रोड स्थित कर्नल के मकान में 13 वर्षीय एक बच्चे से मजदूरी कराए जाने की सूचना मिली थी। इस पर चाइल्ड लाइन ने कलेक्टर को इसकी जानकारी दे दी। कलेक्टर से आदेश मिलने के बाद बाल अधिकार संरक्षण साझा मंच, चाइल्ड ट्रैफिकिंग यूनिट व चाइल्ड लाइन ने पुलिस के साथ मिलकर कर्नल के मकान पर दबिश दी। मौके पर ही मकान की छत पर बच्चा काम करते हुए मिल गया। पूछताछ में बच्चे ने बताया कि वह कुत्तों की देखभाल व साफ-सफाई करने के साथ ही झाड़ू व पोछा करने का भी काम करता है। बदले में उसे दो हजार रुपए हर माह दिए जा रहे थे। इंचार्ज अमित ने बताया कि बच्चा गंगापुर सिटी का रहने वाला है और कर्नल के पड़ोस मेंं ही अपने पिता के साथ रहता है। साथ ही स्थानीय स्कूल में 8वीं का छात्र है। बच्चे से मजदूरी कराए जाने पर पुलिस ने अरुण सिंह (28) को गिरफ्तार कर लिया है।

0 comments:
Post a Comment