Friday, 13 March 2015

एटीएम बंद होने का झांसा देकर हजारों रुपए की ठगी

14 March 2015
atm thagi के लिए चित्र परिणाम
जयपुर। झोटवाडा थाना इलाके में दो युवकों को बैंक कर्मचारी बताते हुए एटीएम बंद होने का झांसा देकर एटीएम कार्ड के पिन नम्बर पूछकर हजारों रुपए की ठगी कर ली। वही एक अन्य मामले में पीडि़त के पास बैंक कर्मचारी बताते हुए फोन आया।
इस पर पीडि़त ने थाने में मामला दर्ज करवा दिया। पुलिस अब पीडि़त के पास आए मोबाइल नम्बरों के आधार पर ठग का पता लगा रही है।
पुलिस के अनुसार प्रेम नगर निवासी रोहित सिंह ने थाने में मामला दर्ज करवाया है। जिसमें बताया कि 12 फरवरी को उसके मोबाइल फोन पर किसी व्यक्ति ने फोन किया और खुद को बैंक कर्मचारी बताया। एटीएम बंद होने का झांसा देकर एटीएम कार्ड व पिन नम्बर पूछ लिए। कुछ देर बाद रोहित के खाते से 8905 रुपए की ऑनलाइन शॉपिंग करने का मैसेज आया। इस पर वह साइबर थाने पहुंचा और मामला दर्ज करवाया।
इसी तरह कैलाश नगर झोटवाडा निवासी योगेन्द्र कुमार ने थाने में मामला दर्ज करवाया। जिसमें बताया कि 19 फरवरी को उसके मोबाइल पर एक महिला ने खुद को बैंक कर्मचारी बताते हुए कहा कि एटीएम कार्ड बंद हो गया है। इसे अपडेट करना है अपना खाता नम्बर बताएं। इस पर पीडि़त उनके झांसे में आ गया और उसने पिन नम्बर बता दिए। कुछ देर बाद पीडि़त के खाते से 4970 रुपए निकाले जाने का मैसेज मिला।
झोटवाडा में ही एक अन्य मामले में रामनगर खिरनी फाटक निवासी पवन सिंह शेखावत ने थाने में मामला दर्ज करवाया है। जिसमें बताया कि 12 फरवरी को उसके मोबाइल पर एक व्यक्ति का फोन आया जो खुद को बैंक कर्मचारी बता रहा था। उसने एक्सिस बैंक के क्रेडिट कार्ड की डिटेल मांग ली। और 3000 रुपए की ऑनलाइन शोपिंग कर ली।


0 comments:

Post a Comment

 
 
Blogger Templates