Friday, 13 March 2015

थानाधिकारी को निलम्बित करने की मांग

gaay bhara truck के लिए चित्र परिणाम14 March 2015
जयपुर। मुहाना थाना इलाके में गायों से भरे ट्रक पकड़े जाने के मामले में हिन्दू क्र ांति दल के कार्यकर्ताओं ने सांगानेर के उप प्रभागीय न्यायधीश को ज्ञापन देकर गौहत्यारों को सजा दिलवाने और मुहाना थानाधिकारी को निलत्बित करने की मांग की।

हिन्दू क्र ांति दल के प्रदेशाध्यक्ष मनोज कुमार जाटोलिया ने कहा कि 25 फरवरी को मुहाना मोड तिराहे पर में दल के सदस्यों और ग्रामीणों ने एक ट्रक को पकड़ा था। ट्रक में 39 गाय और 2 बछड़े निर्ममतापूर्वक ठूंसकर भरे हुए थे जिनमें से सभी 39 गायों की मौत हो गई थी। पुलिस ने ट्रक में मछली होने की बात कहकर पहले तो मामले से पल्ला झाड़ लिया था। विरोध करने पर पुलिस ने ट्रक का चालान कर मामला रफा-दफा कर दिया। मनोज कुमार ने कहा कि मामले में एसएचओ का निलंबन और कार्रवाई नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी।


0 comments:

Post a Comment

 
 
Blogger Templates