Friday, 13 March 2015

राजधानी में जंगलराज,भगवान भरोसे महिलाओं की सुरक्षा


rape के लिए चित्र परिणामचप्पे-चप्पे पर बैखौफ वहशी देरिंदे
14 March 2015
जयपुर। सांगानेर थाना इलाके में चार दिन पूर्व हुई 9 वर्षीय बालिका के साथ दुष्कर्म के बाद ब्लेड से गला काटकर हुई अमानुषिक हत्या के बाद पूरा जयपुर शहर सहमा हुआ है। इस दुष्कृत्य के बाद सिर्फ  कॉलोनीवासी ही नहीं बल्कि समूचे जयपुरवासी दहशत में है। मर्यादाओं की सीमा को लांघते हुए इस दुष्कृत्य को रोकने में नाकाम पुलिस भी काफी हद तक घटना के लिए जिम्मेदार है।
9 मार्च

को सांगानेर थाना इलाके से गुमशुदा हुई मासूम क ो उसी के पड़ोस में रहने वाला आरोपी सूरज टॉफी के बहाने उठाकर ले गया और एक खण्डहर में उसके साथ दुष्कर्म कर ब्लेड से गला काटकर उसकी हत्या कर दी। इस दुष्कत्य का आरोपी सूरज पूर्व में भी एक हत्या को अंजाम दे चुका है। 9 मार्च को ही गुमशुदगी दर्ज हो जाने के बावजूद पुलिस की लेटलतीफी और उदासीनता के चलते बालिका को नहीं बचाया जा सकता। गौरतलब है कि पिछले वर्ष एक मंत्री का कुत्त्ता गुम हो जाने पर दिन रात कड़ी मेहनत कर कुत्ते को खोजकर मंत्रीजी के सामने पेश कर देने वाली जयपुर पुलिस की योग्यता क्या यहीं तक सीमित है? सांगानेर पुलिस अगर बच्ची के मामले में तत्परता दिखाती को शायद घटना से भी बचार जा सकता था। समूचे घटनाक्रम के बाद हाशिए पर आई पुलिस वहशी देरिंदे के हत्थे चढऩे पर सीना तो चौड़ा कर सकती है मगर मासूम को जीवनदान नहीं दे सकी। जर्मन युवती से दूदू थाना इलाके में हुई दुष्कर्म, वैशालीनगर चित्रकूट डकैती-गैंगरेप, सांगानेर मस्जिद दुष्कर्म प्रकरण हर वारदात के बाद पुलिस की शहर में मौजूदगी पर ही प्रश्नचिन्ह खड़ा करती है।
शहरभर में पिछले तीन सालों में 28 मासूमों को वहशियों ने अपनी हवस का शिकार बना डाला। लेकिन पुलिस की भूमिका सिर्फ अपराधियों को पकडऩे तक सीमित है जबकि पुलिस की असली भूमिका अपराधों को रोकने की है।  मुहाना में एक किशोरी के छेड़ाछाड़ का विरोध करने पर कामांध दरिंदों ने अंगुलियों से पत्थरों को कुचल दिया। एक इसी तरह की घटना बस्सी में सामने आई जिसमें छेड़छाड़ का विरोध करने पर दर्जन भर गुडों ने घर में घ़सकर उसके साथ मारपीट की थी। पुलिस की लेटलतीफी के चलते आमजन का विश्वास पुलिस से या तो उठ चुका है अथवा कम हो गया है।

आरोपी चार दिन की पुलिस रिमांड़ पर
सांगानेर थाना इलाके में दुष्कर्म और ब्लेड से गला काटकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी सूरज जाटव(22) निवासी फररूखाबाद उत्तरप्रदेश को शुक्रवार को न्यायालय में पेश किया जहां से मजिस्ट्रेट ने उसे चार दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया। पकड़ा गया आरोपी पूर्व में भी एक युवक की तीन वर्ष पूर्व हत्या कर चुका है।

बिना पुलिस वेरिफिकेशन किराएदार
आरोपी पिछले कुछ महिनों से सांगानेर इलाके में माल की ढाणी में किराए  का मरा लेकर रह रहा है। पुलिस जांच में यह तथ्य सामने आया है कि मकान मालिक ने उसे बिना पुलिस वैरिफिकेशन के किराए पर कमरा दे रखा था। अगर मकान मालिक उसका समय पर वैरिफिकेशन करवा लेता तो ऐसे हत्यारे को इलाके में पनाह तक नहीं मिलती।



0 comments:

Post a Comment

 
 
Blogger Templates