दो नव निर्वाचित सरंपचों के खिलाफ मामला दर्ज
जयपुर। प्रदेश में फर्जी अंकतालिकाओं और टीसी से चुनाव लडऩे की शिकायतों के आने का सिलसिला लगातार जारी है। जयपुर जिले में अब दो नव निर्वाचित सरंपचों के खिलाफ शिकायतें थानों में दर्ज हुई हैं।
हरमाड़ा थाने मे स्थानीय निवासी किशनी देवी ने खन्नीपुरा से नवनिर्वाचित सरंपच प्रेमदेवी पर धोखाधड़ी से सरपंच बनने का मामला दर्ज करवाया है। किशनी देवी ने आरोप लगाया कि प्रेमदेवी ने गलत एसआर नंबरो की टीसी बनाकर चुनाव लड़ा है। वहीं ऐसा ही एक मामला बस्सी थाने में दर्ज हुआ है। जिसमें कालूराम नाम के व्यक्ति ने श्यामपूरा गांव के नव निर्वाचित सरपंच रामकिशोर मीना के खिलाफ फर्जी अंकतालिका से चुनाव जितने का मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने मामले दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
0 comments:
Post a Comment