Friday, 13 March 2015

सीकर में गैंगवार की आशंका


murder के लिए चित्र परिणाम
पुलिस ने की छापामार कार्रवाई, बडी मात्रा में जखीरा पकड़ा 
14 March 2015
सीकर। जिले में आतंक का पर्याय बन चुके शराब माफिया की आपसी जंग अब खूनी रंग लेती जा रही है। शराब माफिया बलबीर बानूडा की हत्या के बाद इलाके में गैंगवार की आशंका बढ गई है। इसके चलते गत एक सप्ताह में ही नागौर जिले में तीन बार फायरिंग की घटना से इलाके में दहशत का माहौल है।
इधर पुलिस ने भी गैंगवार की आशंका को देखते हुए दोनों गिरोह के गुर्गों के निवास पर छापामार कार्रवाई करते हुए करीब चार बदमाशों को हिरासत में लिया है वहीं भारी मात्रा में अस्लाह भी बरामद किया गया है।
सीकर पुलिस अधीक्षक डाण्रवि ने बताया कि राजू ठेठ और बलबीर बानूडा गिरोह में लंबे समय से दुश्मनी चल रही है। इसके चलते गत वर्ष जुलाई में बीकानेर जेल में हुई गैंगवार में कुख्यात बदमाश बलवीर बानूडा की हत्या कर दी गई। उसके बाद बानूडा गिरोह के लोग राजू ठेठ पर हमला करने फिराक में हैं। इसके साथ बलवीर बानूडा के साथी आनंदपाल पर भी जेल में हमले की आशंका जताई जा रही है। गत दिनों आनंदपाल के साथियों ने ही नागौर जिले में फायरिंग की वारदातों को अंजाम दिया है। इस खूनी गैंगवार की आशंका के चलते सीकर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रकाश शर्मा के नेतृत्व में चार पुलिस थानों का जाब्ता लेकर गुरुवार रात दोनों गिरोह के आधा दर्जन से अधिक गुर्गों के ठिकानों पर छापे की कार्रवाई शुरू की गई। इस दौरान तीन बदमाशों को हिरासत में लिया गया तथा तीन रिवाल्वर और एक दर्जन से अधिक कारतूस सहित अन्य हथियार बरामद किए गए हैं। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि देर रात शुरू की गई कार्रवाई सुबह तक जारी रही।

योजनाबद्ध तरीके से काम
पुलिस ने दोनों गिरोह के ठिकानों पर छापे की कार्रवाई की पूर्ण रूप से गुप्त रखा था। बताया जा रहा है कि इसमें जिन पुलिस थानों के पुलिस जाब्ते को साथ में लिया गया उसमें भी पुलिसकर्मियों को पता नहीं था कि वे कहां दबिश दे रहें हैं। इसमें सबसे पहले कार्रवाई बलवीर बानूडा के गांव से शुरू की गई। यहां बानूडा के फार्म हाउस और घर पर छापा मारकर हथियार बरामद किए गए वहीं राजू ठेठ के गांव बराला में भी उसके घर पर दबिश दी गई। इसके अलावा जाजोद गांव में ठेठ के गुर्गे शंकर जाजोद को हिरासत में लिया गया है।

0 comments:

Post a Comment

 
 
Blogger Templates