Friday, 13 March 2015

स्कूल परिसर में चौकीदार हत्या


murder के लिए चित्र परिणाममृतक के परिजनों ने मचाया  में बवाल
दो अन्य चौकीदारो पर लगा हत्या का आरोप
पुलिस ने समझाइश कर कराया मामला शान्त
14 March 2015
करौली। जिले के हिण्डौन कस्बे में शुक्रवार  सुबह एक स्कूल के चौकीदार की लाश स्कूल परिसर में मिलने के बाद बवाल हो गया। मृतक के परिजनों ने चौकीदार की हत्या का आरोप लगाते हुए सुबह स्कूल में परीक्षा देने पहुंचे विद्यार्थियों को वहां से भगा दिया।
इस दौरान मामला बढऩे पर पुलिस ने समझाइश कर बच्चों को परीक्षा दिलवाई।
पुलिस के अनुसार हिण्डौन के आदर्श विद्यामंदिर स्कूल का चौकीदार रामप्रसाद अपने दो साथी चौकीदारों के साथ स्कूल में चौकीदारी करता था। इस दौरान आज सुबह जब स्कूल का चपरासी वहां पहुंचा तो स्कूल प्रांगण में रामप्रसाद का शव पड़ा हुआ था। उसने इसकी सूचना मृतक के परिजनों को  दी। परिजनों ने मौके पर ही रामप्रसाद की हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। उनका कहना था कि उसके साथी दोनों चौकीदार उसकी हत्या कर फरार हो गए हैं। इसके बाद परिजनों ने स्कूल के मुख्य द्वार पर ताला लगा दिया तथा सुबह बोर्ड की परीक्षा देने आए छात्र-छात्राओं को भी वहां से भगा दिया तथा वहीं धरने पर बैठ गए। हालांकि बाद में पुलिस ने विद्यार्थियों का परीक्षा तो दिलवा दी लेकिन परिजन स्कूल क सामने ही धरने पर बैठे रहे।

0 comments:

Post a Comment

 
 
Blogger Templates