घट की गूणी में टीले पर लाश मिलने से सनसनी
मृतक की शिनाख्त नहीं
14 March 2015
जयपुर। ट्रांसपोर्ट नगर थाना इलाके में स्थित शांति नगर के पीछे टीलों में शुक्रवार सुबह एक युवक की खून से सनी हुई लाश पड़ी मिली। टीलों में लाश मिलने की सूचना पर आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए मुर्दाघर में भिजवाया।
पुलिस ने बताया कि फिलहाल मृतक की अभी शिनाख्त नहीं हो पाई है, पुलिस ने इस संबंध में हत्या की आशंका जताई है। थानाधिकारी अनिल डोरिया ने बताया कि सुबह करीब 8.50 बजे घाट की गूणी स्थित शांति नगर के पीछे टीलों में एक युवक की लाश पड़ी मिलने की सूचना मिली। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए एसएमएस अस्पताल के मुर्दाघर में रखवाया। मृतक की कनपटी और हाथ पर चोट के निशान थे, जिसकी अभी शिनाख्त नहीं हो पाई है। मृतक की उम्र 25-30 वर्ष के बीच बताई जा रही है। पुलिस ने इस संबंध में हत्या की आशंका व्यक्त रिते हुए किसी धारधार हथियार से वार कर युवक की हत्या की गई है, क्योंकि मृतक की कनपटी और हाथों पर चोंट के निशान मिले हंै और मौके से पुलिस को एक खाली बैग भी बरामद हुआ है। पुलिस का मामना है कि हत्यारे ने पहले युवक की हत्या की फिर उसकी पहचान छिपाने लिए उसके दस्तावेज व बैग में रखा सामान लेकर फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच-पड़ताल में जुट गई है।
पुलिस कर रही शिनाख्त के प्रयास
ट्रांसपोर्ट नगर पुलिस ने बताया कि शव के बारे में आस-पास के थाना इलाकों से पूछताछ की जा रही है। युवक के पास शिनाख्गी के संबंधी कोई भी दस्तावेज नहीं मिले हैं। उसकी जिंस में कुछ कागजात मिले हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
0 comments:
Post a Comment