Friday, 13 March 2015

दो युवकों को मारा चाकू

गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती
atm thagi के लिए चित्र परिणामपुरानी रजिंश बताई जा रहा है कारण 
14 March 2015
जयपुर। सांगानेर थाना इलाके में पुरानी रजिंश के चलते कुछ अभियुक्तों ने दो युवकों को चाकू मार फरार हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस ने दोनों युवकों को अस्पताल में भर्ती करवाया वहीं घायल युवक के पिता ने अभियुक्तों के खिलाफ  इस्तगासे से नामजद मुकदमा दर्ज करवाया है, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस ने बताया कि  राजपाल सिंह  निवासी करणी नगर नचेणी रोड बीकानेर हाल सांगानेर ने गुरुवार को  थाने पहुंच कर मामला दर्ज करवाया कि गत 16 जनवरी की शाम को वतन बुडनिया व अन्य लोगों ने उसके लड़के गोविन्द पाल व उसके एक साथी अखिल भाकर को फोन कर बीटू बाईपास स्थित मोरानी मोटर्स के पास टोंक रोड पर बुलाया वहां कार में मौजुद वतन बुडनिया सहित अन्स तीन लोगों से किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया । जिस पर वतन बुडनिया ने चाकू से वार कर गोविन्द पाल व उसके एक साथी अखिल भाकर को मार लहुलुहान कर फरार हो गए। पुलिस ने अभियुक्तों के खिलाफ  नामजद मामला दर्ज कर जांच कर रही है।   

0 comments:

Post a Comment

 
 
Blogger Templates