14 March 2015
जयपुर। झोटवाड़ा थाना इलाके में एक बदमाश ने बंैक कर्मचारी बन गुरुवार को एक व्यक्ति के एटीएम बन्द करने का झांसा देकर खाते की जानकारी ली और खाते से नो हजार रुपए निकाल लिए है। वारदात का पता पीडि़त को मोबाइल पर आए मैसेज से चला । पीडि़त थाने पहुंचा और मामला दर्ज करवाया ।
पुलिस ने बताया कि रोहित सिंह निवासी प्रेम नगर गुरुवार की सुबह उसके मोबाइल पर फोन आया कि वह एसबीआई बंैक का कर्मचारी बोल रहा है। खाते में अपडेट की कमी होने के कारण एटीएम कार्ड बन्द किया जा रहा है। नए एटीएम नम्बर देने की कह कर खाते की जानकारी ली कुछ दिनों पहले उसके मोबाइल पर मैसेज आया कि सीतापुरा रीको इलाके से किसी एटीएम से उसके खाते से नौ हजार रुपए की नकदी निकाली गई है। पीडि़त थाने पहुंचा और मामला दर्ज करवाया ।
0 comments:
Post a Comment