जयपुर। गांधीनगर थाना इलाके में बुधवार को शातिर बदमाशो ने दो कारों के शीशे तोड़ कर हजारों रुपए की नकदी व जेवरात सहित अन्य सामानों पर चोर हाथ साफ कर ले गए। वारदात का पता चलने पर दोनों पीडि़त थाने पहुंचे और दोनों मामले दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार मोहित सैनी निवासी शांतिनगर नई ढाणी हसनपुरा ने पुलिस को बताया कि बुधवार को गणेश मंदिर चौराहा तख्ते शाही रोड पर गाड़ी खड़ी कर गणेश मन्दिर में दर्शन के लिए गया था। वहां मन्दिर में अधिक भीड़-भाड़ होने के कारण समय लग गया ए वापस आकर देखा कि उसके कार का पीछे वाली सीट का शीशा टूटा हुआ है और वहां से नकदी व जेवरात गायब थे।
वहीं दूसरा मामला पुनित कुमार निवासी वरूणपथ मानसरोवर ने दर्ज करवाया है। पीडि़त ने बताया कि बुधवार को भी गणेश मंदिर चौराहा तख्ते शाही रोड पर गाड़ी खड़ी कर गणेश मन्दिर में दर्शन के लिए गया था। वापस आकद देखा कि उसकी कार का शीशा खुला हुआ था चैक करने पर पता चला कि अज्ञात चोर एक लेपटाप, नकदी व एक मोबाईल पार कर ले गया। वारदात का पता चलने पर दोनों पीडि़त थाने पहुंचे और दोनों मामले दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
0 comments:
Post a Comment