Thursday, 12 March 2015

दुकान में आग लगी, लाखो का सामान जला

 शॉर्ट सर्किट बताया आग का कारण 
12 March 2015
जयपुर । सवाईमाधोपुर जिले के बामनवास थाना इलाके में बुधवारकी  रात एक  दुकान में आग लग गई। सूचना  मिलने पर पुलिस एवं दमकल की एक गाड़ी मौके पर पहुंची, लेकिन उनके पहुंचने के पहले ही स्थानीय लोगों ने आग पर काबू पा लिया। इस आग में दुकान में रखा लामों रुपए का माल जलकर राख हो गया।  पुलिस के अनुसार बामनवास कस्बे में अशोक कुमार की किराणे  की दुकान है। अशोक कुमार दुकान बंद करके घर चला गया। इसी दौरान देर रात करीब 2.30 बजे दुकानमें रखे तेल में आग अग गई। धीरे-धीरे यह आग बढ़ती चली गई और पूरी दुकान को अपनी चपेट में ले लिया। दुकान में आग लगने की सूचना पर आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई और सैकड़ों ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए। स्थानीय लोगों को इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना  मिलने पर पुलिस एवं दमकलकर्मी मौके पर पहुंचे, लेकिन इससे पहले ही स्थानीय लोगों ने पानी की टैंकरों की सहायता से आग पर काबू पा लिया। अशोक कुमार ने अनुसार इस आग में दुकानमें रखा लाखों रुपए का माल जलकर राख हो गया। थानधिकारी हवासिंह ने बताया कि प्रथम दृष्ट्या में आग का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। आग में हुए नुकसान का आंकलन नहीं हो पाया है, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 


0 comments:

Post a Comment

 
 
Blogger Templates