Thursday, 12 March 2015

बैक कर्मचारी बन ली खाते की जानकारी

12 March 2015
जयपुर । सांगानेर सदर थाना इलाके में एक शातिर बदमाश  ने बैक कर्मचारी बन एक खाताधारक व्यक्ति के खाता बन्द करने का झांसा देकर खाते की जानकारी ली और खाते से करीब 16 हजार रुपए निकाल लिए है। वारदात का पता पीडि़त को मोबाइल प आये मैसेज से चला । पीडि़त थाने पहुंचा और मामला दर्ज करवाया । पुलिस के अनुसार   राजेश कुमार निवासी सुखपुरीया सांगानेर ने पुलिस को बताया कि 28 फरवरी की सुबह उसके मोबाइल पर फोन आया कि वह एसबीबीजे बैक का कर्मचारी  बोल रहा है।  खाते में कमी होने के कारण खाता बन्द करने का झांसा दिया नए एटीएम नम्बर  देने की कह कर खाते की जानकारी ली और फोन काट दिया।   कुछ दिनों पहले उसके मोबाइल पर  मैसेज आया कि सीतापुरा रीको इलाके से किसी एटीएम से उसके खाते से 16 हजार रुपए की नकदी निकाली गई है। पीडि़त थाने पहुंचा और मामला दर्ज करवाया । 

0 comments:

Post a Comment

 
 
Blogger Templates