Thursday, 12 March 2015

बैक में बातों में लगा कर 15 हजार रुपए की लगाई चपट


सहायता लेना पड़ा भारी
रुपए जमा कराने गया था व्यक्ति, जमा पर्ची भरने के लिए कहा था बदमाश से  
12 March 2015
जयपुर। सुभाष चौक थााना इलाके में बैक परिसर  में बुधवार को एक व्यक्ति को पर्चा भरवाने के लिए एक अज्ञात अभियुक्त से सहायता लेना बहुत ही भारी पड़ गया। अभियुक्त ने बातों में लगा कर 15 हजार रुपए पार कर फरार हो गया। पीडित को वारदात का पता बैक में रुपए जमा करने के लिए बैक अधिकारी को दिए और 15 हजार रुपए कम होने की बात कही तब चला। वारदात का पता चलने पर पीडि़त आस-पास पता किया लेकिन कोई जानकारी नहीं मिलने पर वह थाने  वह थाने पहुंचा और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जांच कर हैडकास्टेबल रामेश्वर ने बताया किऔमप्रकाश सोनी पुत्र सीताराम निवासी  बासबदनपुरा गलतागेट ने थाने पहुंच कर पुलिस को जानकारी दी कि वह बुधवार की दोपहर करीब एक बजे थाना इलाके में स्थित एसबीबीजे बैंक चान्दी की टकसाल में 45 हजार रुपए जमा करवाने गया था। बैक परिसर में पहुंचा और काफी भीड-भाड होने के कारण वहां मौजूद एक व्यक्ति को जमा पर्ची भरने के लिए सहायता मांगी। इस पर व्यक्ति ने बैक में नकदी जमा करने के लिए  पर्ची भर कर पीडि़त को दे दी। पीडि़त ने अज्ञात व्यक्ति को रुपए गिनने के लिए दे दिए और भीड-भाड होने के कारण जल्दी-जल्दी गिनकर चला गया। जैसे ही पीडि़त ने बैक केशियर को रुपए दे तो 15हजार रुपए की नकदी कम थी। वारदात का पता चलने पर पीडि़त आस-पास पता किया लेकिन कोई जानकारी नहीं मिलने पर वह थाने  वह थाने पहुंचा और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर बैक परिसर में लगे सीसीटीवी से आरोपी के फुटेज खगांल रही है। 


0 comments:

Post a Comment

 
 
Blogger Templates