ईस्ट क्षेत्र से सबसे में ज्यादा चोरी
12 March 2015
जयपुर। राजधानी में चोरी करने की वारदाते थमने का नाम ही नही ले रही है। शहर में एक बार फिर बाइक चोर सक्रिय हो गए है। पुलिस की नांक के नीचे से वाहन चोर बैखोफ होकर इलाको से बाइकें आसानी से चोरी कर ले जाते है। पुलिस इन वाहन चोरों पर लगाम कसने में असफल नजर आ रही है। वाहन चोरी के चलते कमिशनररेट पर सवालिया निशान उठ रहे कि पुलिस इन इलाकों में सही तरीको से गस्त नहीं रही है। वहीं सबसे ज्यादा बाइकें चोरी शहर के ईस्ट क्षेत्र से हो रही है। यहां से करीब सात बाइके चोरी होने के मामले दर्ज हुए है। वहीं पुलिस का कहना मानना है कि ईस्ट जिले में इस लिए ज्यादा बाइके चोरी होने की वारदाते होती है क्योकि यह शहर से बाहर निकलने का सबसे पास रास्ता है। चोर वारदातो को अन्जाम देकर कर इस रास्ते से हाइवें पर निकल जाता है। जिन्हे पकडऩा मुश्किल होता है। पिछले 24 घटों के अन्तराल के दौरान राजधानी के अलग-अलग 6 थाना इलाकों से 9 बाइकें चोरी होने का मामला दर्ज हुआ है। पुलिस सूत्रों की माने तो वाहन चोरी की वारदातों पर लगाम कसने के लिए इलाको की ग्रस्त बढाई जा रही है। पुलिस इन वाइन चोरों की तलाश में गहनता से जांच-पड़ताल में जुटी है।
इन थाना इलाकों से हुई बाइके चोरी
शहर के पूर्व जिले से
कानोता थाना इलाके से दो बाइक पार
जवाहर सर्किल थाना इलाके से एक बाइक पार
प्रताप नगर थाना इलाके से दो बाइकें पार
सांगानेर थाना इलाके से दो बाइकें पार
शहर के पश्चिम जिले से
वैशाली नगर इलाके से एक बाइक पार
शहर के दक्षिण जिले से
महेश नगर थाना इलाके से एक बाइक पार
शहर के उत्तर जिले से
एक भी मामला दर्ज नहीं हुआ
0 comments:
Post a Comment