Wednesday, 11 March 2015

बस व ट्रक की भिडंत में दर्जन भर यात्री घायल


12 March 2015
accident car के लिए चित्र परिणाम
बूंदी। जिले के सदर थाना इलाके में आज सुबह एक निजी बस व ट्रक की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। इस हादसे में करीब दर्जन भर से अधिक यात्री गम्भीर रूप से घायल हो गए। सूचना
मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को बस से बाहर निकाल कर जिला अस्पताल में भर्ती करवाया। पुलिस के अनुसार बुधवार सुबह करीब छह बजे के आस-पास थाना इलाके में स्थित रेलवे स्टेशन पुलिया के पास रामगंज हाइवे पर सीकर से कोटा जा रही एक निजी बस की सामने से आ रहे एक ट्रक में भिडं़त हो गई। इस हादसे में करीब दर्जन भर से अधिक सवारियां घायल हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त हुए बस के केबिन में फंसे सभी यात्रियों को बाहर निकाला और अस्पताल भिजवाया।

0 comments:

Post a Comment

 
 
Blogger Templates