12 March 2015
भरतपुर। जिले के जुरहरा थाना इलाके में बुधवार सुबह जमीनी विवाद को लेकर भड़के बवाल में दो पक्षों में लाठी भाटा जंग के बाद एक पक्ष ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। फायरिंग की अप्रत्याशित घटना में आधा दर्जन लोग छर्रे लगने से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को कांमा अस्पताल में भर्ती करवाया है।
पुलिस अधीक्षक राहुल प्रकाश ने बताया कि गांव भण्डारा में सुबे खां व रसीदा खां के बीच पुराना जमीनी विवाद चल रहा है। बुधवार सुबह इसी बात को लेकर दोनों पक्ष आमने सामने हो गए। उसके बाद दोनों पक्षों में जमकर लाठी भाटा जंग हुई। उसके बाद रसीदा पक्ष ने दूसरे पक्ष पर बारह बोर की बंदूको से ताबड़तेाड़ फायरिंग कर दी। गोली चलने की आवाज से पूरे इलाक में हड़कप मंच गया मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थित को संभ्भालते हुए छर्र लगने से घायल हुए आधा दर्जन लोगों को अस्पताल में भर्ती करवाया है। फायर करने से आधा दर्जन से अधिक लोगों को छर्रे लगे है। वहीं अन्य लोगों को भी लाठी-भाटों से चोटें आई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने मौके पर तनाव देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात कर दिया है। पुलिस ने सूबे खां पक्ष के पांच छह जनों को कामां अस्पताल में भर्ती करवाया है। वहीं बताया जा रहा है कि वारदात के बाद रसीदा पक्ष मौके से फरार हो गए। रसीदा पक्ष से भी आधा दर्जन लोगों के घायल होने की सूचना है। पुलिस ने एक पक्ष की तरफ से मुकदमार दर्ज कर जांच फरार आरोपीयों की तलाश शुरु कर दी है। वहीं किसी भी प्रकार की स्थिति से निपटने के लिए गांव में अतिरिक्त पुलिस जाब्ता तैनात किया गया है।
0 comments:
Post a Comment