हादसे में दो की मौत छह अन्य लोग घायल
12 March 2015
चुरू। जिले के सालासर थाना इलाके में बुधवार सुबह बारातियों से भरी एक बोलेरो कैंपर अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में बोलेरो सवार दो जनों की मौत हो गई।
वहीं आधा दर्जन लोग घायल हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को बाहर निकाल अस्पताल में भिजवाया।
पुलिस के अनुसार कल रात बरातियों से भरी एक बोलेरो बालेरा गांव से इलाके में स्थित मुडाकिया गांव आई थी। देर रात बोलेरो कैंपर बारातियों को लेकर वापस बालोरा लौट रही थी। इसी दौरान देर रात करीब 11 बजे मुडाकिया गांव के पास बारातियों से भरी बोलेरो कैंपर अनियंत्रित होकर पलटी खा गई। हादसे में बालेरा निवासी सेठूराम और मगाराम की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं अन्य छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव व घायलों को स्थानीय अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने इस संबंध में चालक की खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
््र्
0 comments:
Post a Comment