12 March 2015
कोटा। जिले के कनवास थाना इलाके में बुधवार सवेरे एक नवजात बच्ची झाडिय़ों में पड़ी मिली। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और बच्ची को स्थानीय अस्पताल भिजवाया। जांच अधिकारी एएसआई अब्दुल कलाम ने बताया कि कनवास इलाके के
आजादपुरा गांव स्थित कालीसिंध नदी की पुलिया के पास झाडिय़ों में बुधवार सुबह करीब 8 बजे एक नवजात बच्ची एक साडी में लिपटी मिलने की सूचना मिली। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और बच्ची को स्थानीय अस्पताल में भर्ती करवाया। उन्होंने बताया कि बच्ची दो-तीन दिन की बताई जा रही है जिसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
0 comments:
Post a Comment