12 March 2015
बाडमेर। जिले के गडारा थाना इलाके में बदमाशों ने एक एटीएम मशीन को निशाना बनाते हुए गैस कटर से काटकर करीब साढ़े आठ लाख रुपए पार कर लिए। राहगीरों ने वारदात की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पहुंची और घटनाक्रम की जानकारी ली।
पुलिस जांच में सामने आया कि एटीएम में लगे सभी सीसीटीवी कैमरे खराब होने के कारण बदमाशों की हरकते कैद नहीं हो पाई। फि लहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना अधिकारी हमीर सिंह ने बताया कि गडारा रोड़ पर एसबीबीजे बैंक का एटीएम लगा हुआ था। बीती रात को अज्ञात बदमाशों घुसे और कटर की सहायता से एटीएम मशीन को काट कर साढ़े आठ लाख रुपए की नकदी पर हाथ साफ कर ले गए। राहगीरों की सूचना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल की जानकारी ली। वहीं पुलिस का कहना है कि एटीएम में लगे सभी सीसीटीवी कैमरे खराब होने के कारण बदमाशों के फु टेज कैद नहीं हो पाए है। पुलिस आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरे से बदमाशों के फु टेज खंगाल रही है।
0 comments:
Post a Comment