Sunday, 8 March 2015

मोबाइल टावर पर चढ़े शराबी की करंट से मौत

mobile tower के लिए चित्र परिणाम
9 March 2015
बाड़मेर। कल्याणपुर थाना इलाके में ग्राम उमरलाई में स्थित एयरटेल और वोडाफ ोन कम्पनी के टॉवर पर शराब के नशे में चढे एक युवक की करंट लगने से मौके पर ही मौत हो गई।
घटना के बाद घटनास्थल पर सैंकड़ों की संख्या में भीड़ जमा हो गई। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का जायजा लेकर टावर कंपनी के प्रतिनिधियों को सूचित कर दिया। पुलिस के  अनुसार मृतक शराब का आदी था और शराब के नशे में मोबाइल टावर पर चढ़ गया था। जहां पर करंट लगले से उसकी मौत हो गई। देर शाम को मोबाइल टावर कंपनी के प्रतिनिधियों के पहुंचने पर युवक के शव को नीचे उतारा जा सका। पुलिस के अनुसार घटना के बाद मौके पर सैंकडों की संख्या में लोग जमा हो गए। मृतक भगवत सिंह राजपूत(25) उमरतलाई का रहने ही वाला था।


0 comments:

Post a Comment

 
 
Blogger Templates