मुआवजे की मांग को लेकर विधायक की मौजूदगी में ग्रामीणों ने लगाया जाम
चूरू। साण्डवा थाना क्षेत्र के ग्राम तेहनदेसर में मोटरसाइकिल और बोलेरो में हुई भिडं़त के बाद हुई गोलीबारी में घायल युवक की मौत के बाद ग्रामीणों का रोष फूट पड़ा। सैंकड़ों की संख्या में ग्रामीणों ने शव को सडक़ पर रखकर 10 लाख रुपए के मुआवजे और आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर नोखा-सुजानगढ़ मार्ग पर जाम लगा दिया। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने ग्रामीणों को समझा बुझाकर शांत किया और मामले में आरोपी के खिलाफ शीघ्र कार्रवाई करने का आश्वासन दिया जिसके बाद ग्रामीणों ने शव को सडक़ से उठाया।
पुलिस के अनुसार थानान्तर्गत तेहनदेसर निवासी कैलाश स्वामी व गुमानाराम जाट मोटरसाइकिल से साण्डवा आ रहे थे। इसी दौरान एक बिना नम्बरी बोलेरो केम्पर ने मोटरसाईकिल के टक्कर मार दी। इसी के साथ बोलेरो में बैठे एक व्यक्ति ने फ ायर कर दिया जिससे गुमानाराम के गोली लगने से वह घायल हो गया। जिसकी पीबीएम अस्पताल बीकानेर में ईलाज के दौरान मौत हो गई। रविवार को शव का पोस्टमार्टम करवाया जाकर पुलिस व परिजन शव को लेकर मृतक के पैतृक गांव रवाना हुए थे। दस लाख रुपए मुआवजा दिए जाने और पुलिस थाना साण्डवा के स्टाफ को लाइन हाजिर किए जाने तथा आरोपी क ी गिरफ्तारी किए जाने की मांग को लेकर शेखावाटी कॉलेज के पास सैंकड़ों ग्रामीणों ने शव को मौके पर रखकर नोखा-सुजानगढ़ रोड़ पर रखकर करीब चार घंटे तक रास्ता जाम कर दिया। इस दौरान हनुमान बेनीवाल विधायक भी मौके पर मौजूद रहे। पुलिस ने समझाइश कर मामले की जांच एसओजी से करवाए जाने, मुआवजा दिए जाने, परिजनों को सुरक्षा दिए जाने तथा दोषी पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्यवाही किए जाने के आश्वासन पर परिजन शव को लेने के लिए राजी हुए।
0 comments:
Post a Comment