Sunday, 8 March 2015

arrest के लिए चित्र परिणामदर्शनार्थियों के जेवरात चुराने के दो आरोपी गिरफ्तार 
9 March 2015
अलवर। भिवाडी थाना क्षेत्र में 6 से 8 मार्च तक चलने वाले बाबा मोहनराम लख्खी मेला में दर्शन के लिए आई एक महिला बबीता पत्नी नसीब सिंह निवासी हुंमायू थाना सालावास जिला झज्जर के बैग में रखे सोने के कुण्डल अज्ञात चोरों ने चुरा लिए।
चोरी की घटना से हतप्रभ महिला ने तत्काल घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने मामले में तत्परता दिखाते हुए संदिग्ध अवस्था में घूम रहे दो जनों को रोककर उनकी तलाशी ली तो दोनों के पास से चोरी किए गए सोने के 9 कुंडल मिल गए। पकड़े गए अभियुक्तों में  लखन उर्फ  रामकिशोर उर्फ  रामजाने(25)व संजय पुत्र नन्ना बावरिया निवासी वल्लभगढ़ थाना भुजसेर संजय कॉलोनी जिला फ रीदाबाद हरियाणा शामिल हैं।


0 comments:

Post a Comment

 
 
Blogger Templates